शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इकाई खरीदेगी ब्रिटेन की खिलौना कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस ब्रांड्स (Reliance Brands) ने ब्रिटेन की खिलौना कंपनी हैमलीज (Hamleys) की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है।

रिलायंस ब्रांड्स ने हॉन्ग-कॉन्ग की सूचीबद्ध कंपनी सी बैनर इंटरनेशनल (C Banner International) के साथ हैमलीज के लिए करार किया है। हालाँकि सौदे की रकम की घोषणा नहीं की गयी है।
1760 में स्थापित की गयी हैमलीज दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी खिलौना कंपनी है, जिसके 18 देशों में 167 स्टोर हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में भारत में रिलायंस 29 शहरों में 88 स्टोरों के माध्यम हेमलीज की फ्रेंचाइजी चलाती है। हैमलीज को खरीदने से रिलायंस वैश्विक स्तर पर एक मजबूत खिलौना कंपनी बनेगी।
इस खबर से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,255.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 1,264.90 रुपये पर खुल कर 1,277.90 रुपये तक ऊपर चढ़ा।
12 बजे के आस-पास रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 16.85 रुपये या 1.34% की बढ़त के साथ 1,272.00 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,417.00 रुपये और निचला स्तर 907.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख