शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे महीने एसबीआई (SBI) ने घटायी एमसीएलआर (MCLR)

एसबीआई (SBI) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की कटौती कर दी है।

बता दें कि पिछले महीने आरबीआई (RBI) द्वारा रेपो दर में 25 आधार अंकों की कमी किये जाने के बाद भी एसबीआई ने एमसीएलआर में कटौती की थी।
10 मई से एसबीआई की 1 वर्षीय एमसीएलआर दर 8.45% होगी, जो अभी तक 8.50% थी। एसबीआई ने एक दिन के लिए 8.15% से घटा कर 8.10%, एक महीने के लिए 8.15% से घटा कर 8.10% और तीन महीनों के लिए 8.20% के मुकाबले 8.15% एमसीएलआर कर दी है।
एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे कम दर पर कोई भी बैंक आरबीआई द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर दर के घटने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋणों पर दर कम हो जायेगी, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में एसबीआई का शेयर 8.80 रुपये या 2.94% की बढ़ोतरी के साथ 308.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,74,922.66 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 332.65 रुपये और निचला स्तर 237.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख