शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 18.7% बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) के मुनाफे में 18.7% की बढ़त दर्ज की गयी है।

2018 की समान तिमाही में 3,209.07 करोड़ रुपये के मुकाबले आईटीसी ने 3,481.9 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे आईटीसी के वित्तीय नतीजों को होटल, कृषि और एफएमसीजी कारोबार से काफी मदद मिली।
कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 13.3% बढ़ कर 11,992.1 करोड़ रुपये हो गयी। आईटीसी का एबिटा 10.3% बढ़ कर 4,571.7 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 102 आधार अंक घट कर 38.1% रह गया। विभिन्न आयामों पर नजर डालें तो साल दर साल आधार पर ही आईटीसी की सिगरेट आमदनी में 6.8%, एफएमसीजी में 14%, होटल कारोबार में 24.9%, कृषि में 16.2% और पेपरबोर्ड आमदनी में 18.2% की बढ़ोतरी हुई।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आईटीसी की आमदनी और मुनाफे को अनुमान से बेहतर बताया है। मगर आईटीसी के मार्जिन अनुमान से कम रहे।
इसके अलावा आईटीसी ने आज से संजीव पुरी को कंपनी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में पुरी कंपनी में प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे हैं। पूर्व आईटीसी अध्यक्ष वाई सी देवेश्वर का शनिवार को निधन हो जाने के बाद पुरी को उनकी जगह दी गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में आईटीसी का शेयर 297.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 296.00 रुपये पर खुला। अंत में यह 7.85 रुपये या 2.64% की कमजोरी के साथ 289.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,55,316.44 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 13 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख