शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) के मुनाफे में 15.69% की गिरावट

पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) ने वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में 440.20 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले 2017-18 की समान तिमाही में कंपनी को 15.69% अधिक 522.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी में भी गिरावट आयी। कंपनी की शुद्ध आमदनी 8,636.23 करोड़ रुपये से 2% की गिरावट के साथ 8,383.2 करोड़ रुपये रही।
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की कीमत तिमाही की शुरुआत में 8.5 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (बीटीयू) थी, जो घट कर 4.3 डॉलर तक गिर गयी, जिससे कंपनी को इन्वेंट्री (भंडार में रखा माल) मूल्यांकन पर नुकसान हुआ और इसके नतीजे प्रभावित हुए।
पेट्रोनेट एलएनजी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभात सिंह ने कहा कि लेखा मानकों के मुताबिक इन्वेंट्री का मूल्यांकन मौजूदा बाजार मूल्यों के मुताबिक लगाया जायेगा, इसलिए कंपनी को ऐसे माल पर अनुमानित 119 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
उधर बीएसई में पेट्रोनेट एलएनजी का शेयर 232.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 225.00 रुपये पर खुला। सवा 10 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.35 रुपये या 1.87% की कमजोरी के साथ 228.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख