शेयर मंथन में खोजें

निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस बढ़ायेगी रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार जापान की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस (Nippon Life Insurance) रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट (Reliance Nippon Life Asset Management) में अतिरिक्ति हिस्सेदारी खरीद सकती है।

इसके लिए निप्पॉन लाइफ अपनी संयुक्त उद्यम साझेदार रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के साथ बातचीत कर रही है।
बता दें कि देश की पाँचवी सबसे बड़ी संपदा प्रबंधन कंपनी रिलायंस निप्पॉन, रिलायंस कैपिटल और निप्पॉन लाइफ की संयुक्त उद्यम कंपनी है। खबर है कि निप्पॉन लाइफ, रिलायंस कैपिटल की रिलायंस लाइफ में 43% में से अधिकतम हिस्सेदारी खरीदने के लिए 63.9 करोड़ डॉलर का निवेश कर सकती है। इससे निप्पॉन लाइफ के पास रिलायंस निप्पॉन की 70% से अधिक हिस्सेदारी हो जायेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि निप्पॉन लाइफ ने 2012 में पहली बार रिलायंस निप्पॉन में हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके बाद कंपनी ने धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी, जो अब रिलायंस कैपिटल के बराबर यानी 43% ही है।
इस खबर से रिलायंस कैपिटल और रिलायंस निप्पॉन दोनों कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है। 112.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 120.25 रुपये पर खुलने के बाद करीब साढ़े 11 बजे रिलायंस कैपिटल का शेयर 2.49% की मजबूती के साथ 115.30 रुपये पर चल रहा है। वहीं रिलायंस निप्पॉन का शेयर 197.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 207.00 रुपये पर खुलने के बाद इस समय 4.39% की मजबूती के साथ 205.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख