शेयर मंथन में खोजें

इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स (Electrosteel Steels) के शेयर 7.65% लुढ़के

इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स के शेयर में गिरावट है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी को 270 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जो पिछले साल 197.6 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि सालना आधार पर कंपनी की कुल आय 529 करोड़ रुपये से 52.2% बढ़ कर 805.1 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा 24.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 89.6 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स के शेयर आज गिरावट के साथ 3.45 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 3.48 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 3.31 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.07 बजे कंपनी के शेयर 0.28 रुपये या 7.65% की कमजोरी के साथ 3.38 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख