शेयर मंथन में खोजें

नितिन फायर (Nitin Fire) का लाभ 35.72% बढ़ा, शेयर 1.39% उछले

नितिन फायर प्रोटेक्शन इंडस्ट्रीज के लाभ में वृद्धि हुई है।

कंपनी का लाभ चालू वित्त 2016-17 की पहली तिमाही में 35.72% बढ़ कर 28.19 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 20.77 करोड़ रुपये रहा था। सलाना आधार पर कंपनी की आय भी 337.89 करोड़ रुपये से 3.62% बढ़ कर 350.14 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 307.29 करोड़ रुपये से 1.69% बढ़ कर 312.50 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में नितिन फायर प्रोटेक्शन इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार के 28.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बुधवार को 29.30 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 30.40 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 28.90 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.05 बजे कंपनी के शेयर 0.40 रुपये या 1.39% की बढ़त के साथ 29.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख