शेयर मंथन में खोजें

इसलिए धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) का शेयर 12% से अधिक उछला

धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) के शेयर में आज कारोबार के दौरान 12% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।

बैंक ने 10 रुपये प्रति वाले 3,24,05,000 इक्विटी शेयरों को 15.98 रुपये के अधिमूल्य के साथ प्रति शेयर 25.98 रुपये पर आवंटित कर दिया है। बैंक ने इन शेयरों को तरजीही आवंटन के आधार पर आवंटित किया है।
बीएसई में धनलक्ष्मी बैंक का शेयर 23.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 24.20 रुपये पर खुला है। करीब 10.45 बजे बैंक का शेयर 3.00 रुपये या 12.61% की मामूली बढ़त के साथ 26.80 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में धनलक्ष्मी बैंक के शेयर का उच्च स्तर 30.75 रुपये और निचला स्तर 16.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख