शेयर मंथन में खोजें

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) करेगी 4,600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च

खबरों के अनुसार जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) अपनी एयरपोर्ट परियोजनाओं के लिए 4,600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी।

कंपनी यह अगले 3 सालों में फिलीपींस के सेबू और गोवा में एयरपोर्ट परियोजनाओं पर खर्च करेगी। वर्तमान समय में कंपनी राष्ट्रीय राजधानी, हैदराबाद और सेबू में विभिन्न सार्वजनिक निजी भागीदारियों के तहत एयरपोर्टों का संचालन कर रही है।
बीएसई में जीएमआर इन्फ्रा का शेयर 14.04 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 14.02 रुपये पर खुला और 15.53 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.40 बजे जीएमआर इन्फ्रा का शेयर 1.06 रुपये या 7.55% की मामूली बढ़त के साथ 15.10 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 18.60 रुपये और निचला स्तर 9.84 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख