शेयर मंथन में खोजें

सलाह

Gold And Silver Price News Today: एमसीएक्स गोल्ड में किया हैं निवेश तो जान लें क्या है Experts की राय!

Expert Shomesh Kumar: चाँदी का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से 33 डॉलर के ऊपर निकल गये हैं। हमने पहले भी इसके बारे में बात की थी कि चाँदी में भी नया शिखर बनेगा ही बनेगा। इसे यूँ समझें कि अगर कोई चीज बहुत महँगी हो गयी है, तो उसके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी भी महँगा हो जायेगा।

Gold and Silver Price Target News: 2550 डॉलर का स्तर टूटने के बाद ही बनायें कोई भी राय

Expert Shomesh Kumar: अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2800 डॉलर को सोने का शीर्ष स्तर मान लेना चाहिए। मेरा मानना है कि सोने के भाव 2500-2800 डॉलर के दायरे में कंसोलिडेट करेंगे। इसके अलावा अगर भूराजनीतिक स्थिति में सुधार होता है तो केंद्रीय बैंकों के स्वर्ण भंडार के प्रयास हल्के पड़ सकते हैं।

Gold And Silver Price Today: दिवाली तक सोने और चाँदी की चमक रहेगी बरकरार या हो जायेगी फीकी

Expert Pratik Agarwal: मेरे हिसाब से सोने में निवेश का अपना चार्म है इसमें जरूर निवेश करना चाहिए। भूराजनीतिक जोखिम बहुत बढ़ गये हैं। दुनिया में इसकी तरफ रुझान सकारात्मक है और एक तरह से सोचें तो ये पुराने जमाने का बिटक्वाइन है।

Gold And Silver Price Today: क्या जल्द और तेजी से दौड़ लगाएँगे सोना और चांदी, दे रहें ये खास संकेत

Expert Shomesh Kumar: सोने पर मेरा नजरिया अब भी बदला नहीं है। बहुमूल्य धातु के भाव जब तक 2550 डॉलर के नीचे नहीं जाते, तब तक इस पर मेरा राय में कोई अंतर नहीं आयेगा। इसमें ऊपर जाने के सभी स्तर खुले हैं और जब तक इसका ट्रेंड नहीं पलटता है, तब तक इसे नकारात्मक समझने की जरूरत नहीं है।

Gold Price and Silver Price Target News: सोने-चाँदी में निवेशकों को आगे रिस्क या रिवॉर्ड?

Expert Shomesh Kumar: आने वाले समय में हीरा कमोडिटी बन जायेगा, जबकि सोना अत्यधिक मूल्यवान धातु हो जायेगा और चाँदी सोने की राह पर आगे बढ़ेगा। अभी चाँदी का ट्रेंड जा चुका है और ये कंसोलिडेट करेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी के भाव 33 डॉलर से 28 डॉलर के बीच बने रहेंगे।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख