शेयर मंथन में खोजें

News

दूसरी तिमाही में टाइटन की आय में 20% की बढ़ोतरी

टाइटन ने दूसरी तिमाही के अपडेट जारी किए हैं। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की आय में 20% की बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी ने दूसरी तिमाही में 81 नए स्टोर्स भी खोले हैं। इन नए स्टोर्स के बाद ग्रुप के रिटेल स्टोर्स की संख्या 2859 हो गई है।

डाबर को दूसरी तिमाही में उम्मीद के मुताबिक ग्रोथ की उम्मीद

एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी डाबर के भारतीय कारोबार से ऑपरेटिंग मुनाफे में वृद्धि उम्मीद के मुताबिक रह सकती है। वहीं कंपनी की आय पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले स्थिर रह सकती है।

एंजेल वन के ग्राहकों में 47.6% की बढ़ोतरी, मार्केट शेयर भी बढ़ा

सितंबर महीने में एंजेल वन के ग्राहकों की संख्या में 47.6% की बढ़ोतरी देखी गई है। ग्राहकों की संख्या में यह बढ़ोतरी सालाना आधार पर है।

दूसरी तिमाही के दमदार अपडेट से कल्याण ज्वैलर्स में शानदार तेजी

ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स ने दूसरी तिमाही के अपडेट जारी किए हैं। कंपनी के भारतीय कारोबार से आय में सालाना वृद्धि 32 फीसदी की देखने को मिली है। कंपनी की आय में बढ़ोतरी का कारण जबरदस्त फुटफॉल और गैर दक्षिणी बाजारों में मजबूत वृद्धि रहा है।

बॉक्साइट ओर की सप्लाई के लिए हिन्डाल्को का ओएमसी के साथ एमओयू

आदित्य बिड़ला ग्रुप क फ्लैगशिप कंपनी हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज ने कहा है कि कंपनी ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करेगी। हिन्डाल्को ने यह करार लंबी अवधि के लिए बॉक्साइट ओर (अयस्क) की आपूर्ति के लिए किया है।

RBI Monetary Policy : लगातार चौथी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं, महँगाई पर सतर्क रुख बरकरार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) शुक्रवार (06 अक्तूबर) को अपनी छमाही मौद्रिक नीति की बैठक (MPC) में लगातार चौथी बार रेपो रेट 6.5% पर स्थिर रखने की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक ने महँगाई पर सतर्क रुख बरकरार रखते हुए वित्त वर्ष 24 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को भी 6.5% पर यथावत रखा है।

More Articles ...

Page 175 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख