आईटीसी के निदेशक मंडल ने संजीव पुरी को सीएमडी नियुक्त किया
आईटीसी (ITC Ltd) के निदेशक मंडल ने संजीव पुरी को पाँच साल की अवधि के लिए कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह 22 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगी।
आईटीसी (ITC Ltd) के निदेशक मंडल ने संजीव पुरी को पाँच साल की अवधि के लिए कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह 22 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगी।
ऑनलाइन स्पोर्ट्स प्लैटफॉर्म टेक्नोनॉजी मुहैया कराने वाली कंपनी नजारा टेक्नोलॉजी के बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को बोर्ड मंजूरी मिली है। बोर्ड ने इक्विटी शेयर जारी कर फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बोर्ड ने पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए 22000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि राइट्स बेसिस पर इक्विटी शेयर जारी कर पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है।
माइनिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हिन्दुस्तान जिंक बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने 7 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। यह मंजूरी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मिली है। कंपनी को अंतरिम डिविडेंड पर 2957.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आपको बता दें कि हिन्दुस्तान जिंक वेदांता की सब्सिडियरी कंपनी है।
अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी “CuraTeQ” यानी क्यूरा टीईक्यू बायोलॉजिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक एक्सक्लूसिव लाइसेंस एग्रीमेंट के लिए करार किया है। कंपनी की सब्सिडियरी ने अमेरिका की एक कंपनी BioFactura Inc यानी बायोफैक्चुरा इंक के साथ यह करार किया है।
निजी सेक्टर के बैंक डीसीबी (DCB) यानी डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) से हिस्सा बिक्री के लिए मंजूरी मिली है। डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक को यह मंजूरी टीएएमपीएल (TAMPL) यानी टाटा एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को हिस्सा बिक्री के लिए मिली है।