शेयर मंथन में खोजें

News

व्यापार युद्ध के कारण बढ़ेगी महँगाई, लेकिन विश्वबैंक ने बताया- ऐसे हो जायेगी भरपाई

इस साल की शुरुआत ही व्यापार के मोर्चे पर तनाव के साथ हुई। साल के पहले महीने अमेरिका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की अगुवाई में नयी सरकार के गठन के बाद व्यापार तनाव बढ़ता जा रहा है। इससे दुनिया भर में महँगाई बढ़ने का डर सता रहा है। हालाँकि विश्वबैंक की एक ताजा रिपोर्ट इस मामले में चिंताएँ कुछ कम कर रही है। विश्वबैंक का कहना है कि महँगाई का यह खतरा जिंसों (कमोडिटी) की कम कीमतों से नरम पड़ सकता है।

1 मई से बदल जायेंगे बैंक, रेलवे समेत ये नियम; जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

हर महीने की पहली तारीख को कुछ नियमों में बदलाव होते हैं। इसी तरह 1 मई 2025 से भी कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका असर हमारी जिंदगी पर पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, एटीएम से पैसों की निकासी से लेकर ट्रेन टिकट तक के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में इन नियमों के बारे में जान लेना जरूरी है।

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 10 लाख का मुफ्त इलाज, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक खास योजना शुरू की है। सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 70 या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का उपचार किया जायेगा।

म्यूचुअल फंड निवेश : ओवरनाइट और लिक्विड फंड के लिए भुगतान समय में सेबी ने किया बदलाव

भारतीय बाजार नियामक सेबी ने ओवरनाइट और लिक्विड म्यूचुअल फंड स्कीम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया है। अब ये तय किया गया है कि इन फंड्स में से पैसे निकालने पर कौन-सी नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) लागू होगी। नया नियम 1 जून 2025 से लागू होगा। सेबी का ये कदम निवेशकों के पैसों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।

म्यूचुअल फंड निवेश : डर या लालच से नहीं, धैर्य के साथ टिकने पर मिलता है बड़ा रिटर्न

म्यूचुअल फंड्स में आप पाई पाई जोड़ कर पूँजी खड़ी करने के लिए आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका गलत समय पर फंड से निकलना भारी नुकसान करवा सकता है।शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से घबरा कर निवेशक अक्सर असमय फंड से बाहर निकलने का फैसला कर लेते हैं, जो उनके दीर्घावधि लक्ष्य के लिए हानिकारक सिद्ध होता है।  

अक्षय तृतीया पर मोतीलाल ओसवाल दे रहा सोना खरीदने की सलाह, दिया इतने का लक्ष्य भाव

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोने में निवेश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रमुख ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) को आने वाले दिनों में सोना और महँगा होने की उम्मीद दिख रही है। इस कारण उसने निवेशकों को सोना खरीदने की सलाह दी है।

More Articles ...

Page 22 of 4256

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख