शेयर मंथन में खोजें

News

चौथी तिमाही में जेएसडब्लू एनर्जी का मुनाफा 68 फीसदी घटा

निजी क्षेत्र की ऊर्जा उत्पादन करने वाली कंपनी जेएस डब्लू एनर्जी के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के मुनाफे में 68 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 864 करोड़ रुपये से घटकर 272 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। सालाना आधार पर आंकड़ों की तुलना करना बेहतर नहीं है क्योंकि पिछले साल कंपनी को 492 करोड़ रुपये का एकमुश्त आय हुई थी।

चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 5 गुना बढ़ा

व्यावसायिक गाड़ियों का उत्पादन कपरने वाली दिग्गज कंपनी अशोक लेलैंड ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी ने मुनाफे में 5 गुना बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा 157.85 करोड़ रुपये से बढ़कर 802.71 करोड़ रुपये हो गया है। बिक्री में जबर्दस्त उछाल से कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

SpiceJet के शेयरों में छठे द‍िन गिरावट जारी, नहीं भाया 18वीं वर्षगाँठ का तोहफा

संकटग्रस्‍त एयरलाइन स्‍पाइसजेट (SpiceJet Ltd) के शेयरों में मंगलवार (23 मई) को लगातार छठे द‍िन गिरावट जारी रही और शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 17% टूटकर 52 हफ्ते के निचले स्‍तर पर आ गये। कंपनी ने अपनी 18वीं सालगिरह के मौके पर ग्राहकों के ल‍िए सस्‍ते टिकट की पेशकश भी की है। हालाँकि इसके शेयरों पर इन कोश‍िशों का असर देखने को नहीं म‍िला।

JSW Steel 621 करोड़ रुपये में नेशनल स्टील एंड एग्रो इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण करेगी

जेजेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel Ltd) ने 621 करोड़ रुपये में राष्ट्रीय इस्पात एवं कृषि उद्योग (NSAIL) का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। कंपनी ने यह प्रक्रिया एक महीने के अंदर पूरी करने की जानकारी दी है।
जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍टील ने सोमवार को इस बाबत जानकारी दी थी।

चौथी तिमाही में एबी फैशन मुनाफे से घाटे में आई

आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल को चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर 194 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 32 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया था।

TCS को BSNL से पूरे देश में 4जी नेटवर्क लगाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 22 मई को घोषणा की कि उसे सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से 15,000 करोड़ रुपये (लगभग 1.8 अरब डॉलर) से अधिक का अग्रिम खरीद आदेश (APO) मिला है।

More Articles ...

Page 221 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख