कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद
वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। भारतीय बाजारों की आज कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। कारोबार के दौरान रिकवरी का दौर भी देखने को मिला। साथ ही कल अमेरिकी बाजारों में हुए भारी गिरावट के कारण पहले से ही भारतीय बाजार पर असर पड़ने की संभावना थी।