शेयर मंथन में खोजें

News

ओला ने सरकार से गाड़ियों की बिक्री का सही सही आँकड़ा छिपाया, जाँच के आदेश

पिछले काफी समय में सुर्खियों में रही ओला कंपनी, एक बार फिर खबरों में है। लेकिन इस बार संभावित जालसाजी की वजह से सुर्खियों में है। सरकार ने कंपनी के खिलाफ जाँच के आदेश दे दिये हैं। आइये जानते हैं इस पूरे प्रकरण के बारे में।

रेसिप्रोकल टैरिफ पर अमेरिकी फेड का सतर्क रुख कायम, मार्च में भी नहीं घटायीं ब्याज दरें

2 अप्रैल से लगने वाले पारस्परिक शुल्क से दुनिया ही नहीं खुद अमेरिकी केंद्रीय बैंक भी परेशान है। इसलिए फेडरल रिजर्व ने मार्च में भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। खास बात ये है कि डॉनल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

चाहिए अगर कर बचत के साथ लंबी अवधि में निवेश का फायदा तो ईएलएसएस चुनें, जानें लॉकइन का गणित

इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम्स (ईएलएसएस) म्यूचुअल फंड्स के जरिये कर बचत करने का एक मात्र तरीका है। इसमें निवेश करने वालों को आय कर की धारा 80 (सी) के तहत टैक्स में छूट मिलती है। इसमें निवेश कर अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक की टैक्स बचत की जा सकती है।

1 अप्रैले से पेट्रोल पंप 15 साल से पुरानी गाड़ियों में नहीं भरेंगे ईंधन, सरकार लगा सकती है 10000 रुपये जुर्माना

पुरानी गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली में 1 अप्रैल से सभी पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाये जायेंगे। इन कैमरों से 15 साल से पुरानी पेट्रोल और 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियों की पहचान की जायेगी और इनके पकड़े जाने पर जुर्माना भी लग सकता है।

क्रेडिट कार्ड बंद कराने से भी खराब हो सकता है क्रेडिट स्कोर, जानें बचने का उपाय

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आजकल बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं। हालाँकि, क्रेडिट कार्ड का सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाये तो मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं और इस वजह से परेशान होने के बाद लोग क्रेडिट कार्ड को बंद कराने का फैसला भी करते हैं। लेकिन, क्रेडिट कार्ड बंद कराने का फैसला क्रेडिट स्कोर को भी प्रभावित कर सकता है।

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा गारंटीड पेंशन का तोहफा, 1 अप्रैल से लागू होगा यूपीएस

नये वित्त वर्ष 2025-26 में सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर लेकर आयेगा। दरअसल, 1 अप्रैल से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू होने जा रही है। इस पेंशन योजना का मकसद सरकारी कर्मचारियों को 50% गारंटीड पेंशन मुहैया कराना है। इसे नेशनल पेंशन स्कीम के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए तैयार किया गया है। बाद में इसे राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए भी लागू किया जा सकता है।

More Articles ...

Page 47 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!