शेयर मंथन में खोजें

News

दूसरी तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट का मुनाफा 6 फीसदी, आय 14 फीसदी बढ़ी

एवेन्यू सुपरमार्ट ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 6 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 623 करोड़ रुपये से बढ़कर 659 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 14 फीसदी की शानदार बढ़त दिखी है।

अगले हफ्ते खुलेंगे ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) समेत तीन आईपीओ

इन दिनों बड़ी संख्या में कंपनियाँ शेयर बाजार में धड़ाधड़ आईपीओ लेकर आ रही हैं। इस कड़ी में आने वाले सप्ताह में भी 3 आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनका निवेशकों को बेसब्री से इंतजार है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज से वा टेक वॉबाग को बड़ा ऑर्डर मिला

वा टेक वॉबाग को रिलायंस इंडस्ट्रीज से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज से लगातार रिपीट ऑर्डर मिल रहे हैं। यह ऑर्डर वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम्स के लिए मिला है। यह काम रिलायंस इंडस्ट्रीज के दाहेज और नागोथेन फैसिलिटीज के लिए मिला है। कंपनी ने 2024 में अब तक निवेशकों की रकम को दोगुना किया है।

पोर्ट रख-रखाव के लिए महाराष्ट्र मैरिटाइम बोर्ड से जेएस डब्लू इंफ्रा को एलओआई मिला

जेएस डब्लू इंफ्रा को महाराष्ट्र मैरिटाइम बोर्ड से एलओआई (LoI) यानी लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। कंपनी को यह एलओआई मल्टीपरपस पोर्ट के रख-रखाव के लिए मिला है। जेएस डब्लू इंफ्रा के इस डेवलपमेंट से आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। साथ हीं इस क्षेत्र में रोजगार के नए मौके भी पैदा होंगे। 

आरबीआई ने दरों में नहीं किया बदलाव, रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांता दास ने आज मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक के फैसले का ऐलान किया। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास ने कहा कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसा लगातार दसवीं बार हुआ है जब ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेपो रेट 6.50% पर बरकरार है वहीं MSF रेट भी 6.75% पर स्थिर है।

ह्युंदै मोटर इंडिया के आईपीओ में 15-17 अक्तूबर के बीच बोली लगा सकेंगे खुदरा निवेशक, जानिये क्या है प्राइस बैंड

भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध ऑटो क्षेत्र की कंपनियों ने अपने निवेशकों को काफी अच्छा प्रतिफल दिया है। इन कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने से जो निवेशक चूक गये थे, उनके लिए आने वाला हफ्ता सुनहरा मौका लेकर आ रहा है। ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ह्युंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India Ltd) का प्राथमिक सार्वजनिक निर्गम (इनीशियल पब्लिक ऑफर - आईपीओ) 14 अक्तूबर को खुलने जा रहा है।

More Articles ...

Page 78 of 4256

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख