शेयर मंथन में खोजें

News

गोदरेज प्रॉपर्टीज का दूसरी तिमाही में सेल्स बुकिंग 3% बढ़ा

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने दूसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। कंपनी के सेल्स बुकिंग वैल्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। सेल्स बुकिंग वैल्यू सालाना आधार पर 89 फीसदी बढ़कर 13,800 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। किसी भी वित्त वर्ष की पहली छमाही में यह अब तक का सबसे ज्यादा बुकिंग वैल्यू है।

फेडरल बैंक का दूसरी तिमाही में जमा 16%, ग्रॉस एडवांसेज 19% बढ़ा

फेडरल बैंक ने दूसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। 30 सितंबर तक बैंक के नेट एडवांसेज में 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ग्रॉस एडवांस 19 फीसदी बढ़कर 2.33 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यह रकम 1.95 लाख करोड़ रुपये थी। एडवांसेज में बढ़ोतरी की वजह रिटेल क्रेडिट में 23 फीसदी का शानदार उछाल रहा है।

दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एडवांसेज 13%, जमा 15% बढ़ा

इंडसइंड बैंक ने दूसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। 30 सितंबर तक बैंक के नेट एडवांसेज में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। नेट एडवांस 13 फीसदी बढ़कर 3.57 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यह रकम 3.15 लाख करोड़ रुपये थी।

दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का ग्रॉस एडवांसेज 7%, जमा में 15.1% की बढ़ोतरी

निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक एचडीएफसी (HDFC) ने दूसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। बैंक के ग्रॉस एडवांसेज में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ग्रॉस एडवांस 7 फीसदी बढ़कर 25.19 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यह रकम 23.54 लाख करोड़ रुपये थी।

नेक्स्ट जेनरेशन आर्टिलरी के लिए भारत फोर्ज की सब्सिडियरी का अमेरिकी कंपनी के साथ करार

रक्षा क्षेत्र में भारत फोर्ज की सब्सिडियरी ने एक बड़ा करार किया है। कंपनी की सब्सिडियरी कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स ने अमेरिका की बड़ी डिफेंस कंपनी के साथ करार किया है। आपको बता दें कि कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स भारत फोर्ज की 100 फीसदी मालिकाना हक वाली कंपनी है।

वित्त वर्ष की पहली छमाही में आईपीओ बाजार में कंपनियों ने दोगुने पूँजी अर्जित की : प्राइमडाटाबेस

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 40 भारतीय कंपनियों ने मेन बोर्ड आईपीओ से 51,365 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है। यह संख्या पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में आये 31 आईपीओ से अर्जित 26,311 करोड़ रुपये की पूँजी से 95% अधिक है। यह जानकारी प्राथमिक पूँजी बाजार पर आँकड़े जुटाने वाले प्राइमडाटाबेस की वेबसाइट से मिली है।

More Articles ...

Page 80 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख