शेयर मंथन में खोजें

News

JSW इंफ्रा बोर्ड से क्षमता विस्तार को मंजूरी

JSW इंफ्रा बोर्ड से क्षमता विस्तार को मंजूरी मिली है। क्षमता विस्तार की यह मंजूरी जयगढ़ और धरमातर पोर्ट्स के लिए दी गई है। इन दोनों पोर्ट्स पर निर्माण काम मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक 9 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में क्षमता विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

डिक्सन टेक को सीसीआई से आदित्य इंफोटेक में हिस्सा अधिग्रहण के लिए मंजूरी

डिक्सन टेक को सीसीआई यानी कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) से मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी आदित्य इंफोटेक में हिस्सा अधिग्रहण के लिए मिली है। सीसीआई से आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के कुछ शेयरों के सब्सक्रिप्शन के लिए मंजूरी मिली है।

मुंबई: मीरा रोड में होटल प्रॉपर्टी के लिए लाइसेंसिंग करार

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी लेमन ट्री लगातार कारोबार विस्तार पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने एक नए होटल के लिए लाइसेंसिंग करार किया है। कंपनी यह होटल मुंबई के मीरा रोड इलाके में है।

जायडस लाइफसाइंसेज ने उसनोफास्ट दवा का फेज-IIa ट्रायल पूरा किया

फार्मा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज ने एक नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने Usnoflast यानी उसनोफास्ट का फेज IIa ट्रायल पूरा कर लिया है। यह ट्रायल एएलएस (ALS) मरीजों में किया गया है।

मुंबई के वर्ली में सेंचुरी टेक्सटाइल ने 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया

सेंचुरी टेक्सटाइल ने मुंबई में जमीन का एक बड़ा अधिग्रहण किया है। कंपनी ने मुंबई के वर्ली इलाके में 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। अधिग्रहण की खबर से शेयर में बड़ा उछाल देखने को मिला। कंपनी ने 1100 करोड़ रुपये में 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।

आईटीआई को सोलर स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति के लिए बिहार सरकार से ऑर्डर मिला

आईटीआई लिमिटेड को बिहार सरकार से 300 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर राज्य में सोलर स्ट्रीट लाइट सिस्टम्स के लिए मिला है। आपको बता दें कि आजादी के बाद गठित होने वाली पहली सरकारी कंपनी आईटीआई है।

More Articles ...

Page 95 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!