शेयर मंथन में खोजें

म्यूचुअल फंड, डीमैट खातों के लिए नॉमिनेशन की तारीख बढ़कर 30 जून 2024 हुई

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी यानी सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने डीमैट और म्यूचुअल फंड के खाताधारकों के लिए नॉमिनेशन की तारीख बढ़ा दी है।

 अब डीमैट और म्युचूअल फंड के खाताधारक 30 जून 2024 तक नॉमिनेशन कर सकते हैं। पहले नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 थी। अभी तक 31 दिसंबर तक डिक्लेयरेशन फॉर्म जमा कराया जा सकता था। इससे पहले भी नॉमिनेशन की तारीख 26 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर की गई थी। मार्केट रेगुलेटर की ओर से उठाया गया यह कदम निवेशकों को उनकी संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए लिया गया है। साथ ही संपत्ति को अपने कानूनी उत्तराधिकारी को अपनी संपत्ति आसानी से दे सकेंगे।

मार्केट के भागीदारों से मिले रिप्रेजेंटेशन, कंप्लायंस को आसान बनाने और निवेशकों की सहूलियत के आधार पर मार्केट रेगुलेटर ने डीमैट और म्युचूअल फंड के खाताधारकों के लिए नॉमिनेशन की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया है। सेबी ने सर्कुलर जारी कर नॉमिनेशन तारीख 30 जून 2024 तक बढ़ाने की जानकारी दी। इसके अलावा सेबी ने एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC), डिपॉजिटरी भागीदार और आरटीए (RTA) यानी रजिस्ट्रार ऐंड ट्रांसफर एजेंट्स को डीमैट और म्चूयुअल खाताधारकों को प्रोत्साहित करने को कहा है। उन्हे नॉमिनेशन के लिए जरूरी चीजों को पूरा करने में मदद करने को कहा है। इसके लिए सेबी ने एएमसी, आरटीए को 15 दिनों के अंतराल पर
संदेश भेजते रहें। यह संदेश ई-मेल या एसएमएस के जरिए भेजा जा सकता है। यह उन सभी खाताधारकों को भेजा जाना चाहिए जो नॉमिनेशन की जरुरतों के लिए कंप्लायंस का पालन नहीं कर रहे हैं।

 

(शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख