डायरेक्ट और रेगुलर प्लान के खर्चों का अलग-अलग ब्योरा देंगे म्यूचुअल फंड घराने, सेबी ने दिये निर्देश
म्यूचुअल फंड निवेशकों को निवेश से जुड़ी हर तरह की जानकारी देने के उद्देश्य से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। बाजार नियामक ने मंगलवार (05 नवंबर) को म्यूचुअल फंड की डायरेक्ट और रेगुलर योजनाओं के खर्चों के बारे में अलग से जानकारी देने का निर्देश दिया है। इस कदम का उद्देश्य निवेशकों को सूचित निर्णय लेने में मदद करना है।