शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री बढ़ी

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री में वृद्धि हुई है।

जुलाई में टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री 20% बढ़ कर 88,159 हो गयी है। कंपनी संचयी बिक्री पिछले साल के मुकाबले 14% बढ़ कर 3,49,413 हो गयी है। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री सपाट 30,363 रहा। वहीं यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री जुलाई 2015 के मुकाबले 34% बढ़ कर 57,796 हो गयी है। बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 521 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 522 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 511.65 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.43 बजे कंपनी के शेयर 0.65 रुपये या 0.13% की गिरावट के साथ 513.30 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख