शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) का लाभ बढ़ा, शेयर 2.25% चढ़े

बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में मंगलवार सुबह से ही तेजी देखी जा रही है।

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद तेजी बढ़ गयी। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 39.82 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.19% बढ़ कर 43.48 करोड़ रुपये हो गया है। इस समान अवधि में कंपनी की आय 44.51% बढ़ कर 332.81 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 230.29 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर आज बढ़त के साथ 375 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 386 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 362 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 8.35 रुपये या 2.25% की बढ़त के साथ 380.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख