शेयर मंथन में खोजें

सिनेलाइन इंडिया (Cineline India) की आमदनी और लाभ में बढ़त

सिनेलाइन इंडिया (Cineline India) के तिमाही लाभ में 295.58% की बढ़त हुई है।

साथ ही वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की आमदनी में 6.22% की बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 0.68 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2.69 करोड़ रुपये और आमदनी 5.62 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5.97 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में सिनेलाइन इंडिया का शेयर सोमवार के 55.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 56.55 रुपये पर खुला। मामूली बढ़त के साथ शुरुआत के बाद सिनेलाइन इंडिया का शेयर शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान पर पहुँच गया और फिर करीब 3 बजे ही हरे निशान पर आ सका। कारोबार के अंतिम समय में सिनेलाइन इंडिया के शेयर में 0.20 रुपये या 0.36% की मामूली बढ़त के साथ 56.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख