शेयर मंथन में खोजें

प्रिज्म सीमेंट (Prism Cement) को 15.7 करोड़ रुपये का लाभ

प्रिज्म सीमेंट को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 15.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 14.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की आमदनी 157.8 करोड़ रुपये से 1.9% घट कर 154.8 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा भी 20.4 करोड़ रुपये से 28.4% घट कर 14.6 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर एबिटा मार्जिन 12.9% घट कर 9.4% हो गया है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद नतीजों का एलान किया था। बीएसई में प्रिज्म सीमेंट के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 112.20 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.07 बजे कंपनी के शेयर 2.65 रुपये या 2.41% की तेजी के साथ 112.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख