शेयर मंथन में खोजें

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) ने इस कंपनी को खरीदा

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने पॉलिसेल सिक्योरिटी सिस्टम्स के इक्विटी शेयरों को खरीद लिया है।

कंपनी ने 1,60,000 इक्विटी शेयर अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के बाद कंपनी का पॉलिसेल सिक्योरिटी में 94% की हिस्सेदारी है और पॉलिसेल सिक्योरिटी कंपनी की सहायक कंपनी बन गयी है। बीएसई में हिमाचल फ्यूचरिस्टिक के शेयर आज बुधवार को हल्की बढ़त के साथ 17.30 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.37 बजे कंपनी के शेयर 0.30 रुपये या 1.75% की गिरावट के साथ 16.80 रुपये पर चल रहा है। 11 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 24.70 रुपये था। 25 अगस्त 2015 को यह शेयर 10.85 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख