शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद विकास इकोटेक (Vikas Ecotech) का शेयर 12% टूटा

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में विकास इकोटेक (Vikas Ecotech) का लाभ 972.94% बढ़ा है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 0.85 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 9.12 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। साथ ही इस दौरान कंपनी की आमदनी 59 करोड़ रुपये से 72% बढ़ कर 101 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में विकास इकोटेक का शेयर मंगलवार के 14.83 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 14.87 रुपये पर खुला है। मामूली बढ़त के साथ शुरुआत के बाद यह जल्दी ही लाल निशान पर पहुँच गया और इसमें भारी गिरावट हुई। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 2.13 रुपये या 14.36% की गिरावट के साथ 12.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख