शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) ने अमेरिकी बाजार में उतारी नयी दवा

दवाई कंपनी सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा उतारी है।

सन फार्मास्युटिकल ने अपनी सहायक कंपनी के जरिये अमेरिका में दाईची सांक्यो की वेलकॉल (Welchol) का जेनेरिक संस्करण पेश किया है। वेलकॉल का इस्तेमाल रक्त में कोलेस्ट्रॉल घटाने में किया जाता है।
इस खबर से सन फार्मास्युटिकल के शेयर में थोड़ी बढ़त हुई है। 480.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 489.70 रुपये पर खुलने के बाद यह सुबह 9.37 बजे 3.55 रुपये या 0.74% की वृद्धि के साथ 483.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख