शेयर मंथन में खोजें

वोल्टास (Voltas) के मुनाफे में गिरावट, शेयर 7% से अधिक टूटा

टाटा समूह (Tata Group) की वोल्टास (Voltas) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 3.13% की हल्की गिरावट आयी है।

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 200.47 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में वोल्टास ने 194.19 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान वोल्टास की शुद्ध आमदनी 2,097.61 करोड़ रुपये से 25 आधार अंकों की मामूली गिरावट के साथ 2,092.17 करोड़ रुपये रह गयी।
उधर वोल्टास की इलेक्ट्रो-मैकेनिकल परियोजना और सेवा क्षेत्र की आमदनी 829 करोड़ रुपये से 5.4% अधिक 873.5 करोड़ रुपये रही। मगर इसकी यूसीपी (एकात्मक शीतलन उत्पाद) आमदनी साल दर साल दर आधार पर ही 2% घट कर 1,064.5 करोड़ रुपये रह गयी।
कमजोर नतीजों से आज वोल्टास के शेयर में कमजोरी दिख रही है। 583.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह 557.00 रुपये पर खुलने के बाद 10 बजे के करीब 41.55 रुपये या 7.12% की गिरावट के साथ 542.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख