शेयर मंथन में खोजें

शानदार वित्तीय परिणामों से पुंज लॉयड (Punj Lloyd) के शेयर में जबरदस्त उछाल

अंतरराष्ट्रीय इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी पुंज लॉयड (Punj Lloyd) के शेयर में आज 16% से अधिक की उछाल आयी है।

दरअसल कंपनी को वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में 944.08 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि 2016-17 की समान अवधि यह 181.58 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इस दौरान पुंज लॉयड की शुद्ध आमदनी 889.98 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.12% की वृद्धि के साथ 1,060.20 करोड़ रुपये हो गयी। इसके साथ ही कंपनी का एबिटा 110.71% की बढ़त के साथ 59 करोड़ रुपये औऱ एबिटा मार्जिन 3% के मुकाबले 5% रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में पुंज लॉयड का शेयर 16.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 18.85 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद आज पुंज लॉयड का शेयर एक दायरे में रहा है। सवा 12 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 2.65 रुपये या 16.41% की तेजी के साथ 18.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख