शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) की टावर संपत्तियाँ बेचने की योजना

सरकारी कंपनी पावर ग्रिड (Power Grid) अपनी 20% तक टावर संपत्तियों की बिकवाली करेगी।

पावर ग्रिड अपनी 1.5 लाख टावर संपत्तियों में से कम से कम 10-20% की बिकवाली टेलीक़ॉम सेवा प्रदाताओं को करेगी। पावर ग्रिड ने इस बिकवाली के लिए केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (Central Electricity Regulatory Commission) की मंजूरी हेतू आवेदन भी कर दिया है।
उधर बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर 209.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 210.90 रुपये पर खुल कर नीचे की ओर फिसला और शुरुआती सत्र में ही लाल निशान में पहुँच गया। 12.40 बजे के करीब यह 0.55 रुपये या 0.26% की गिरावट के साथ 208.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख