शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आइडिया सेल्युलर, एनसीसी, इन्फोसिस, महिंद्रा, टीसीएस औऱ पीएनबी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आइडिया सेल्युलर, एनसीसी, इन्फोसिस, महिंद्रा, टीसीएस औऱ पीएनबी शामिल हैं।

एनसीसी - कंपनी को मुम्बई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर तीन ठेकों का पैकेज मिला है।
आइडिया सेल्युलर - कंपनी ने अपने स्टैंडअलोन टावर व्यापार की एटीसी टेलीकॉम इन्फ्रा की बिक्री पूरी की।
फोर्टिस हेल्थकेयर - फोर्टिस हेल्थकेयर की सहायक कंपनी ने आरएचटी हेल्थ की 1.82 करोड़ इकाइयाँ बेच दीं।
मोनसैंटो इंडिया - बायेर क्रॉपसाइंसेज ने मोनसैंटो इंडिया में निवेश की पेशकश की।
इन्फोसिस - इन्फोसिस ने क्लाउड आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्युशंस के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी का विस्तार किया।
महिंद्रा - कंपनी ने विद्युत वाहनों की आपूर्ति के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ करार किया है।
टीसीएस - टीसीएस को ग्राहक संतुष्टि मामले में यूके की सर्वश्रेष्ठ आईटी कंपनी के रूप में चुना गया है।
पीएनबी - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया है। इसकी नयी दरें आज से प्रभावी हैं।
पीएनसी इन्फ्रा - कंपनी को नागपुर-मुम्बई एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए 2,099.52 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कोचिन शिपयार्ड - केरल सरकार ने कंपनी के साथ मत्स्यपालन विभाग के लिए समुद्री एम्बुलेंस की खरीद के लिए करार किया है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख