शेयर मंथन में खोजें

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को मिला 2,099.52 करोड़ रुपये का ठेका

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को नागपुर-मुम्बई एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए 2,099.52 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) से मिले इस ठेके तहत पीएनसी इन्फ्राटेक 54.4 किमी लंबी सड़क तैयार करेगी, जो कि राज्य के वाशिम जिले में स्थित है।
इस खबर से पीएनसी इन्फ्राटेक के शेयर में आज मजबूती दिख रही है। 176.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 178.70 रुपये पर खुलने के बाद सुबह साढ़े 9 बज के करीब यह 2.10 रुपये या 1.19% की मजबूती के साथ 179.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख