शेयर मंथन में खोजें

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने बिक्री प्रक्रिया की संक्षिप्त सूची में रखे चार नाम

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने फिर से शुरू की गयी कंपनी की बोली-प्रक्रिया में पाँच में से चार बोलीकर्ताओं को संक्षिप्त सूची में रखा है।

इन चार पक्षों में मुंजल-बर्मंस (Munjal-Burmans), आईएचएच हेल्थकेयर (IHH Healthcare), मणिपाल-टीपीजी (Manipal-TPG) औऱ रैडिएंट लाइफ केयर (Radiant Life Care) शामिल हैं। अब इन बोलीकर्ताओं को वित्तीय औऱ कानूनी उचित परिश्रम तथा प्रबंधन और सलाहकारों के साथ वार्ता करने के लिए 10 दिन का समय दिया जायेगा। इसके बाद इन्हें 14 जून अपनी निविदा दाखिल करनी होगी। कंपनी का बोर्ड अपने वित्तीय तथा कानूनी सलाहकारों की मदद से सर्वश्रेष्ठ प्रस्ताव को शेयरधारकों के सामने रखेगा।
उधर शुक्रवार को बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 1.40 रुपये या 0.95% की कमजोरी के साथ 145.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 201.65 रुपये और निचला स्तर 106.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख