शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने किया माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ साझेदारी का विस्तार

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने अमेरिका की बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है।

इन्फोसिस ने उद्यमी उपभोक्ताओं के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी बढ़ायी है। इन्फोसिस ने नयी माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड व्यापार इकाई शुरू की है, जो कि बुनियादी ढांचे से व्यापार ऐप्पलिकेशन तक उद्यमों की व्यापक क्लाउड जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इन्फोसिस की माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड व्यापार इकाई में प्रशिक्षित सलाहकार, आर्किटेक्ट्स और विशेषज्ञ बिक्री टीम शामिल होगी, जो चार मुख्य सॉल्युशन क्षेत्रों से जुड़ें होंगे। ये क्षेत्र मॉडर्न वर्कप्लेस, बिजनेस ऐप्पलिकेशन, ऐप्पलिकेशन डेवलपमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा डैटा ऐंड एनालिटिक्स हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 11.65 रुपये या 0.95% की कमजोरी के साथ 1,220.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,248.00 रुपये और निचला स्तर 861.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख