शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने किये महाराष्ट्र सरकार के साथ दो समझौते

विद्युत वाहनों के निर्माण और विकास के लिए महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने महाराष्ट्र सरकार के साथ दो समझौते किये हैं।

कंपनी ने ये समझौते विद्युत वाहनों के पुर्जों के लिए अपने चाकण संयंत्र में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने और अगले एक साल में राज्य में 1,000 विद्युत वाहनों की आपूर्ति के लिए किये हैं। महाराष्ट्र सरकार ने यह कदम राज्य में तेजी से निजी और सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए विद्युत वाहन अपनाने के लिए उठाया है। चाकण संयंत्र में निवेश के बाद कंपनी इसमें विद्युत वाहन, ई-मोटर, नियंत्रक, बैटरी पैक और विद्युत वाहनों के अन्य पुर्जे तैयार करेगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 21.95 रुपये या 2.38% की कमजोरी के साथ 901.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 932.45 रुपये और निचला स्तर 612.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख