शेयर मंथन में खोजें

हिस्सेदारी खरीदने की खबर से चढ़ा सिम्फनी (Symphony) का शेयर

आज सिम्फनी (Symphony) के शेयर में करीब 3% की बढ़त चल रही है।

सिम्फनी ने ऑस्ट्रेलिया की वाष्पीकरण वायु कूलर, डक्टेड गैस हीटर, और अन्य शीतलन उत्पादों की निर्माता क्लाइमेट टेक्नोलॉजीज (Climate Technologies) में 95% हिस्सेदारी खरीदने के करार किया है। कंपनी ने कहा है कि वित्त वर्ष 2017-18एफ (जून समाप्ति) की उपलब्धि के आधार पर अधिग्रहण का मूल्यांकन किया जायेगा, जो कि लगभग 201-221 करोड़ रुपये रह सकता है। इस अधिग्रहण से सिम्फनी का ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों में विस्तार होगा।
दूसरी तरफ बीएसई में सिफ्नी का शेयर 1,438.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,447.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,495.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। पौने 1 बजे के करीब यह 42.50 रुपये या 2.95% की मजबूती के साथ 1,480.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख