शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के शेयर में 11% से अधिक की जोरदार उछाल

आज पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के शेयर में 11% से ज्यादा की मजबूती देखी जा रही है।

दरअसल खबरों के अनुसार एचडीएफसी (HDFC) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) पीएनबी हाउसिंग में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदने पर नजर रख रहे हैं। एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक दोनों ही गिरवी ऋण बाजार में अपना विस्तार करना चाहते हैं, जिसे ऋण क्षेत्र का सबसे अधिक सुरक्षित खंड माना जाता है। पीएनबी हाउसिंग के प्रमोटर पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और कार्लायल (Carlyle), जिनकी मिला कर कंपनी में कुल 66% शेयरधारिता है, बड़े निवेशक को हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। इस खबर की पुष्टि करने के लिए बीएसई ने पीएनबी हाउसिंग से जवाब माँगा है।
बीएसई में पीएनबी हाउसिंग का शेयर 1,071.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,114.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,224.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 1.30 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 122.35 रुपये या 11.42% की मजबूती के साथ 1,193.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख