शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने बिक्री के लिए रखे तीन एनपीए (NPA) खाते

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने कर्जदारों से पैसे वसूलने के लिए तीन एनपीए (NPA) खातों को बिक्री के लिए रखा है।

बैंक ने जिन तीन एनपीए खातों या फंसे हुए कर्ज के लिए निविदाएँ आमंत्रित की हैं, उनमें ग्वालियर झाँसी एक्सप्रेसवेज (55 करोड़ रुपये), एसवीएस बिल्डकॉन (50 करोड़ रुपये) और शिव टेक्सफैब्स (31.06 करोड़ रुपये) शामिल हैं। इन खातों की बिक्री के लिए ई-नीलामी के जरिये आज आवेदन किये जायेंगे।
इससे पहले कर्ज वसूलने के लिए अप्रैल में भी पंजाब नेशनल बैंक ने श्री सिद्धबली इस्पात (165.30 करोड़ रुपये), श्री गुरुप्रभा पावर (31.25 करोड़ रुपये) और धर्मनाथ इन्वेस्टमेंट (17.63 करोड़ रुपये) के लिए निविदाएँ आवंत्रित की थी।
दूसरी तरफ इस खबर से शुक्रवार को बीएसई में पंजाव नेशनल बैंक का शेयर 1.30 रुपये या 1.72% की बढ़ोतरी के साथ 76.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 231.60 रुपये और निचला स्तर 72.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख