शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) के घरेलू उत्पादन में 7.8% इजाफा, बिक्री 8% बढ़ी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में टाटा स्टील (Tata Steel) के घरेलू उत्पादन में 7.8% और बिक्री में 8% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी ने घरेलू स्तर पर पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 29.4 लाख टन के मुकाबले 31.7 लाख टन का उत्पादन किया, जबकि 27.5 लाख टन की तुलना में 29.7 लाख टन की बिक्री की।
इसी बीच टाटा स्टील का यूरोपीय उत्पादन बेहतर संयंत्र क्षमता के सहारे 27.9 लाख टन के मुकाबले 28.1 लाख टन और बिक्री 24 लाख टन से हल्की बढ़त के साथ 24.3 लाख टन रही। वहीं दक्षिण-पूर्व में कंपनी कि बिक्री 6 लाख टन ही बरकरार रही, जबकि उत्पादन 5 लाख टन के मुकाबले 5.2 लाख टन रहा।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 0.65 रुपये या 0.12% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 554.15 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 747.25 रुपये और निचला स्तर 512.31 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख