शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को मिली अमेरिकी दवा नियामक की मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक नयी दवा बेचने के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने मौखिक निलंबन (Oral Suspension) हेतू डिफेरासिरॉक्स गोलियों के लिए अस्थायी मंजूरी दी है। इस दवा का इस्तेमाल विभिन्न रक्त संक्रमणों के कारण शरीर में बढ़े आयरन के इलाज में किया जाता है। डिफेरासिरॉक्स गोलियों कंपनी की विशेष आर्थिक क्षेत्र, अहमदाबाद में स्थित इकाई में किया जायेगा।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को जायडस कैडिला की मूल कंपनी कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 4.55 रुपये या 1.18% की गिरावट के साथ 381.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 554.20 रुपये और तलहटी 341.65 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख