शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने किया शेयरों का आवंटन

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने 45,000 से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

शुक्रवार को बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत विकल्पों का उपयोग करने वालों को 10 रुपये प्रति वाले 45,370 इक्विटी शेयर आवंटित किये। ये शेयर हर मामले में बैंक के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को इंडसइंड बैंक के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंत में यह 4.80 रुपये या 0.24% की गिरावट के साथ 1,958.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,995 रुपये और तलहटी 1,506.55 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख