शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले 1,904 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को विभिन्न क्षेत्रों में 1,904 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को पावर ट्रांसमिशन ऐंड डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में 1,723 करोड़ रुपये और स्मार्ट वर्ल्ड तथा दूरसंचार क्षेत्र में 181 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं, जिसमें सिटीवाइड वाई-फाई और सर्विलांस सिस्टम, स्मार्ट ट्रैफिक और स्मार्ट पार्किंग आदि शामिल हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,291.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,298.10 रुपये पर खुला और 10 बजे के करीब 1,308.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12.50 बजे लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों में 8.95 रुपये या 0.69% की मजबूती के साथ 1,300.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख