शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 276 अंकों की मजबूती के साथ 9,323 पर रहा। निफ्टी में 91 अंकों की बढ़त के साथ 2,828 पर बंद हुआ। सकारात्मक मिले वैश्विक संकतों के मद्देनजर कारोबारी हफ्ते अंतिम भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले और दिनभर शेयर बाजार में यह बढ़त बनी रही। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 3% की उछाल दर्ज कर बंद हुआ। आज बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.53% और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.07% की मामूली मजबूती आयी।  तेल-गैस सूचकांक में 5%, पावर सूचकांक में 4%, धातु सूचकांक में 3.4% और पीएसयू सूचकांक में 2.4% की मजबूती आयी। बीएसई में बैंकिंग, टीईसीके, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और आईटी सूचकांक में 1% से अधिक की तेजी रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर सूचकांक भी बढ़त के साथ बंद हुए। आज केवल रियल्टी सूचकांक में 2.4% की गिरावट रही।

एमएमटीसी के लाभ में 36.4% की कमी

एमएमटीसी के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 36.4% की कमी आयी है। एमएमटीसी द्वारा जारी किये गये अनऑडिटेड नतीजों के अनुसार, इसका लाभ कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 39.17 करोड़ रुपये की तुलना में घट कर 24.91 करोड़ रुपये रह गया है। हालांकि कंपनी की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है और यह 2007 की इसी तिमाही के 48.84 अरब रुपये के मुकाबले बढ़ कर 97.67 अरब रुपये हो गया है।

तेल और गैस के शेयरों में 4% से अधिक की तेजी

तेल और गैस क्षेत्र के सूचकांक में आज के कारोबार में भी तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 3.07 बजे इसके सूचकांक में 4.5% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजबूती रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में है, जो 62.25 रुपये या 5.4% की उछाल के साथ 1205.60 रुपये पर है।

बजाज ऑटो के लाभ में 22% की कमी, शेयरों में उछाल

बजाज ऑटो(स्टैडअलोन) के लाभ में 22% की कमी आयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 166 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 214 करोड़ रुपये था। इस वर्ष के तिमाही में कंपनी को 2141 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 2544 करोड़ रुपये थी।

टीसीएस के शेयर गिरे

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के तिमाही नतीजे आने के बाद से कंपनी के शेयरों में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में 490.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2.12 बजे 1.86% की कमजोरी के साथ 500.50 रुपये पर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख