मंगलवार को वायदा कारोबार में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के पसंदीदा सौदे
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने मंगलवार के वायदा (Future) कारोबार में निफ्टी (Nifty) और जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) में बिकवाली करने की सलाह दी है, जबकि डॉ. रेड्डीज (Dr. Reddy's) और अमारा राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries) के शेयरों में खरीदारी के सौदे करने के लिए कहा है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल ने आज अपनी दैनिक रिपोर्ट में संभावना जतायी है कि सिंगापुर में हल्की गिरावट से मिल रहे संकेतों के मुताबिक बाजार हल्के नकारात्मक रुझान के साथ खुल सकता है।