शेयर मंथन में खोजें

विशेष

वेबिनार 28 फरवरी 2026 : क्यों लगातार फिसल रहा शेयर बाजार, नये हफ्ते में कैसी रहेगी चाल

इस सप्ताह शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों - सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 2% गिरावट आयी। यह लगातार तीसरा सप्ताह रहा, जब बाजार की चाल नीचे की ओर रही। इस कमजोरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी किन स्तरों तक फिसल सकते हैं और लगातार कमजोरी के कारण क्या हैं, इसे समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें शनिवार, 28 फरवरी 2026 को दोपहर 12.00 बजे से हो रहे निवेश मंथन के लाइव वेबिनार में, जिसमें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार और रुद्र शेयर्स के एमडी सुनील बंसल के साथ चर्चा करेंगे निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा।

वेबिनार 25 फरवरी 2026 : शेयर बाजार पर बड़ी चर्चा | आपके सवाल, शोमेश कुमार के जवाब

ट्रंप टैरिफ में कमी आने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में शेयर बाजार थोड़ा ऊपर चला, पर वापस टैरिफ को लेकर अनिश्चितताएँ बनने से अगले दिन बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली। आईटी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली का दौर जारी है। इस माहौल में बाजार की चाल को समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ बुधवार, 25 फरवरी 2026 को शाम 7.30 बजे से हो रहे निवेश मंथन के इस लाइव वेबिनार में।

वेबिनार 21 फरवरी 2026 : डर के आगे जीत? कैसी रहेगी नये सप्ताह में बाजार की चाल?

इस सप्ताह शुरुआत में शेयर बाजार की चाल सँभलती, गुरुवार को जोर का झटका लगा और शुक्रवार को फिर से हालात सुधरे। इस उठापटक के बीच निफ्टी 26,000 के सामने जाकर फिर से पस्त होता दिखा। अब नये सप्ताह में बाजार की चाल कैसी रहेगी, इसे समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ गुरुवार, 21 फरवरी 2026 को दोपहर 12.00 बजे से हो रहे निवेश मंथन के इस लाइव वेबिनार में।

वेबिनार 19 फरवरी 2026 : क्या सँभल गयी बाजार की चाल? आपके सवाल, शोमेश कुमार के जवाब

इस सप्ताह अब तक तो भारतीय शेयर बाजार की चाल थोड़ी सँभलती दिख रही है। पर आगे एक बार फिर निफ्टी के लिए 26,000 का स्तर सामने दिखता है, जिसे पार करने में बीते कुछ समय से काफी मुश्किल होती रही है। अब आगे बाजार की चाल कैसी रहेगी, इसे समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को शाम 7.00 बजे से हो रहे निवेश मंथन के इस लाइव वेबिनार में।

वेबिनार 14 फरवरी 2026 : नये हफ्ते में कैसा रहेगा बाजार - शोमेश कुमार से बातचीत

भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह अपने शुरुआती उत्साह को बनाये नहीं रख सका। निफ्टी के लिए 26,000 पार करके ऊपर की नयी चाल पकड़ पाना एक चुनौती बन गया है। अब नये सप्ताह में बाजार की चाल कैसी रहेगी, इसे समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ शनिवार, 14 फरवरी 2026 को दोपहर 1.00 बजे से हो रहे निवेश मंथन के इस लाइव वेबिनार में।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख