जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रवर्तकों के खिलाई ईडी की कार्रवाई, ब्लूस्मॉर्ट के पुनीत सिंह जग्गी गिरफ्तार
हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं ‘लालच बुरी बला है’, यानी लालच का नतीजा हमेशा बुरा ही होता है। इसकी बानगी किस हद तक पहुँच चुकी है और नतीजा क्या होता है इसका सबसे ताजा उदाहरण जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड के सह संस्थापक पुनीत और अनमोल जग्गी के खिलाफ होती कार्रवाई है। कंपनी बंद होने के कगार पर है और दोनों मालिकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हो चुका है।