चोलामंडलम डीबीएस में उछाल
आज के कारोबार में चोलामंडलम डीबीएस फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 2.33 बजे इसका शेयर भाव 8.6% की तेजी के साथ 40.45 रुपये पर है।
आज के कारोबार में चोलामंडलम डीबीएस फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 2.33 बजे इसका शेयर भाव 8.6% की तेजी के साथ 40.45 रुपये पर है।
महंगाई दर में गिरावट का सिलसिला जारी है। 13 दिसंबर को खत्म सप्ताह में महंगाई दर गिरकर 6.61% रह गयी है। गौरतलब है कि इससे पिछले सप्ताह में महंगाई दर 6.64% थी।
टायर निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सीएट लिमिटेड के शेयरों में आज गिरावट का रुख है। बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सीएट लिमिटेड ने अपने विभिन्न उत्पादन संयंत्रों में अस्थायी तौर पर उत्पादन बंद करने के बारे में सूचित किया है। बीएसई में दोपहर 1.24 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.7% की कमजोरी पर था।
विश्व बैंक द्वारा सत्यम कंप्यूटर्स पर लगाये गये आरोपों का प्रतिवाद करने की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख दिख रहा है। बीएसई में सुबह के कारोबार में 143.55 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद 11.49 बजे सत्यम कंप्यूटर्स का शेयर भाव 4.3% की बढ़त के साथ 140.75 रुपये पर था।