शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में आयी हल्की गिरावट, डॉव जोंस 29 अंक टूटा

गुरुवार को अमेरिकी बाजार हल्के बदलाव के साथ बंद हुआ।

कल डिपार्टमेंट स्टोर की अमेरिकी श्रृंखला सियर्स और अमेजन के बीच हुई साझेदारी से घरेलू सुधार खुदरा विक्रेताओं पर दबाव रहा, जबकि माइक्रोसॉफ्ट में मजबूती ने नैस्डैक को सहारा दिया। साझेदारी के बाद अमेजन के शेयर में 0.2% और सियर्स के शेयर में 10.6% की जोरदार उछाल आयी। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में करीब 592 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में औसतन 635 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 28.97 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 21,611.78 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4.96 अंक या 0.08% की मजबूती के साथ 6,390.00 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) लाल निशान में सपाट 2,473.45 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.71% की गिरावट दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.79 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख