शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी बढ़त, निफ्टी पहली बार 10,000 के ऊपर हुआ बंद

बुधवार को भारतीय बाजार मजबूती के साथ नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान अपने उच्चतम स्तर को छुआ, जबकि निफ्टी पहली बार 10,000 के ऊपर बंद हुआ। आज पावर, रियल्टी और वित्त शेयरों में खरीदारी भी देखी गयी। सेंसेक्स ने मंगलवार के 32,228.27 के बंद स्तर की तुलना में 32,255.99 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 154.19 अंक या 0.48% की मजबूती के साथ 32,382.46 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 32,413.63 और निचला स्तर 32,226.08 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 56.10 अंक या 0.56% की मजबूती के साथ 10,020.65 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 10,025.95 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि यह नीचे की ओर 9,965.95 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 1.53% की मजबूती के साथ 11.0800 पर बंद हुआ। आज बीएसई में 1,362 शेयर मजबूती और 1,324 शेयर भी मजबूती के साथ बंद हुए तथा 175 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। निफ्टी में 835 शेयर हरे और 821 शेयर लाल निशान में रहे तथा 307 शेयर सपाट बंद हुए। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी मजबूती दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.18% और बीएसई स्मॉल में 0.28% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.28% और निफ्टी स्मॉल 100 0.48% की मजबूती के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 2.22%, सन फार्मा में 2.08%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.07%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.94%, सिप्ला में 1.82% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.79% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ऐक्सिस बैंक में 2.90%, एशियन पेंट्स में 1.43%, टीसीएस में 0.62%, भारती एयरटेल में 0.32% और बजाज ऑटो में 0.24% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 30 शेयर तेजी और 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 22 शेयर हरे और 8 शेयर लाल निशान में रहे, जबकि एक शेयर सपाट बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख